राजस्थान जैन सभा के पदाधिकारियों ने आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के दर्शन कर लिया मंगलमय आशीर्वाद
महावीर जयंती स्मारिका 2026 की कर कमलों में भेंट
फागी संवाददाता
जयपुर,02 जून
2026-
वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज के बड के बालाजी स्थित श्री चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में मंगल दर्शन कर राजस्थान जैन सभा, जयपुर के पदाधिकारियों ने मंगल मय आशीर्वाद प्राप्त किया,इस मौके पर राजस्थान जैन सभा के उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा, महामंत्री मनीष बैद एवं जगतपुरा जैन समाज के अध्यक्ष कमल वैद ने श्रीफल भेंट कर महाराज श्री की वंदना की,आचार्य श्री ने सभी को धर्म प्रभावना, आपसी प्रेम व जीवदया का संदेश दिया, कार्यक्रम में आचार्य श्री ने कहा कि श्रावक का कर्तव्य है कि वह धर्म व समाज सेवा में अग्रणी रहे,पदाधिकारियों ने चातुर्मास एवं सामाजिक कार्यों हेतु महाराज श्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया,इस मौके पर मुनि भक्त भाग चन्द चूडीवाल सहित समाज के अन्य गणमान्य श्रावक भी उपस्थित रहे,इस मौके पर राजस्थान जैन सभा जयपुर के पदाधिकारियों ने राजस्थान जैन सभा द्वारा प्रकाशित महावीर जयंती स्मारिका 2026 आचार्य श्री को भेंट कर मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान













