राग को त्यागो, द्वेष को नष्ट करो, संकल्प विकल्प को नष्ट करो तब शांति आती है:……वैज्ञानिक धर्माचार्य आचार्य श्री कनक नंदी गुरुदेव
अजीत कोठिया डडूका बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट……………
वैज्ञानिक धर्माचार्य कनकनंदीजी गुरुदेव की अंतरराष्ट्रीय वेबीनार में मुनि श्री सुविज्ञ ने आचार्य श्री द्वारा रचित कविता समता आती है धीरे-धीरे द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया है तथा उसकी समीक्षा करते हुए बताया कि स्वाध्याय करो मनन करो मौन धारण करो धैर्य को धारो, संयम धारण करो, समता धीरे-धीरे आते हैं। क्षमा को धारो, निर्भय बनो, सहज बनो, सरल बनो तब धीरे-धीरे स्थिरता आती है। इस कविता में आचार्य श्री ने कहा है राग को त्यागो, द्वैष को नष्ट करो संकल्प विकल्प को छोड़ो तब शांति आती है। समता आती है।
तृष्णा को नष्ट करने पर, ईर्ष्या का विनाश करने पर, माया चारी को नष्ट करने पर कामना का ध्वंस करने पर आत्मलीनता आती है समता आती है। आचार्य श्री कहते हैं स्वयं को शुद्धात्मा . समान समझ कर अपनी आत्मा का ज्ञान करो, विकार विषय को कर्मों की देन समझो, वैराग्य को बढ़ाओ, निस्पृह, निर्द्वन्द, अचल, गंभीर बनकर अनुभव के रस पीने से आनंद आएगा समता धीरे-धीरे आएगी। आनंद का रस पीकर संक्लेश का नाश करके, ज्ञानानंद में हमेशा निवास करो यह निज ध्रुव निवास है.। कनक नदी गुरुदेव स्वयं से कह रहे हैं निज आत्मा ही तेरा निज निवास है तेरा सत्य सर्वस्व है , ये जानकारी
विजयलक्ष्मी गोदावत सागवाड़ा एवं अजीत कोठिया डडूका ने दी।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












