पुलक मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने खोड़निया

0
30

पुलक मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने खोड़निया
अजीत कोठिया डडूका बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट………………….
सागवाड़ा. राष्ट्र संत आचार्य पुलक सागर गुरुदेव के आशीर्वाद से पुलक मंच की नवीन कार्यकारिणी के गठन में सागवाड़ा के धर्मनिष्ठ युवा आदिश खोड़निया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
भीलवाड़ा में आयोजित पुलक मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान यह घोषणा की गई। इस अवसर पर आदिश ने आचार्य पुलक सागर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
आदिश लंबे समय से पुलक मंच एवं जैन समाज के धार्मिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। युवाओं को धर्म और समाज सेवा से जोड़ने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनकी नियुक्ति पर पुलक मंच परिवार, जैन समाज सागवाड़ा सहित नगर के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। पुलक मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि आदिश खोड़निया के अनुभव और युवा जोश से संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी और जैन धर्म के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here