श्री सम्मेद शिखरजी के पावन सौरभांचल परिसर में 14 से 16 जुलाई 2026 तक हुआ श्रद्धालुओं का महाकुंभ
श्री सम्मेद शिखरजी (झारखंड)
जैन धर्म के सर्वोच्च तीर्थ क्षेत्र श्री सम्मेद शिखरजी की पावन गोद में स्थित सौरभांचल परिसर (श्री क्षेत्र त्रियोग आश्रम) में आगामी 14 से 16 जुलाई 2026 तक एक अत्यंत भव्य और आध्यात्मिक त्रि-दिवसीय अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
यह महोत्सव आजीवन अन्न एवं षट् रस त्यागी, मुक्ति वधु के अनुरागी, परम पूज्य स्थविराचार्य श्री 108 संभव सागर जी महाराज के संयम जीवन के गौरवमयी 60 वर्ष (षष्ठी पूर्ति) एवं दीक्षा अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
मुख्य आकर्षण एवं कार्यक्रम:
यह आयोजन की तिथियाँ: 14 जुलाई से 16 जुलाई 2026 (त्रि-दिवसीय भव्य महोत्सव)
आयोजन स्थल: सौरभांचल परिसर,श्री क्षेत्र त्रियोग आश्रम, श्री सम्मेद शिखरजी।
साधना और त्याग का जीवंत उदाहरण: आचार्य श्री संभव सागर जी महाराज जैन समाज के एक ऐसे महान संत हैं जिन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को कठोर तप, संयम और साधना की भट्टी में तपाया है। वे आजीवन अन्न एवं षट् रस (छह प्रकार के स्वादों) के त्यागी रहकर मोक्ष मार्ग पर निरंतर अग्रसर हैं।
आयोजन समिति का संदेश:
महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने देश-विदेश के समस्त जैन समाज और श्रद्धालु भक्तों को इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महोत्सव में सम्मिलित होकर गुरुदेव के दर्शन, पूजन और मंगल आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी
तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और गुरु भक्ति के विशेष आयोजन किए गया।















