निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधा सागर महाराज की प्रेरणा आशीर्वाद से राज्यास गांव में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होगा।

0
25
राज्यास ,14 मई- शाहपुरा तहसील के समीप राज्यास गांव में निर्यापक मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज की प्रेरणा व आशीर्वाद से श्री दिगंबर जैन मंदिर – राज्यास के स्कूल ग्राउंड में दि. 17- 18 मई 2026 को 1008 श्रीमज्जिनेद्र जिन बिम्ब वेदी प्रतिष्ठा कलशारोहण, ध्वजारोहण  महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ प्रतिष्ठाचार्य बा. ब्र. प्रदीप भैया ‘सुयश’  अशोक नगर म.प्र. के सानिध्य निर्देशन में आयोजित होगा।
समाज के श्री कमल गोधा ,राजकुमार गोधा ने बताया कि सन् 2001 में धनोप में नंदी की खुदाई करते वक्त 1100 वर्षों पुरानी भगवान आदिनाथ, पारसनाथ भगवान, नंदीश्वर द्वीप की प्रतिमाएं निकली थी। इसके बाद 23 मई 2001 को गांव के छोटे मंदिर में इन प्रतिमाओं को वेदी प्रतिष्ठा की गई। वर्षों तक श्रद्धालुगण उस मंदिर में भगवान के दर्शन करते रहे। लेकिन समय के साथ मंदिर जीर्ण-शीर्ण होने लगा। तब गोधा परिवारजनों ने संकल्प लिया कि इन प्रतिमाओं के लिए ऐसा जिनालय बनाया जाए जो आने वाली पीढ़ियों  तक धर्म और संस्कृति की पहचान बने। 5 फरवरी 2022 को निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज के मार्गदर्शन  में नव मंदिर का शिलान्यास की नींव रखी। दिगंबर जैन मंदिर के संरक्षक श्री रतनलाल गोधा ,अध्यक्ष श्री भागचंद गोधा, राजकुमार गोधा ,कमल गोधा ,शशि गोधा ने बताया की गोधा परिवार के तीन घरों द्वारा संयुक्त रूप से ये पाषाण का नागर शैली निर्मित जिनालय बनकर तैयार हो गया। जिसमें वियतनाम के सफेद पत्थर और बंशीपुर पहाड़ के पाषाण से निर्मित मंदिर अपनी अद्भुत नक्काशी, शिखरों और स्थापत्य दर्शाता है। मंदिर में महावीर स्वामी की मुख्य वेदी को विशेष स्वर्ण आभा से सजाया गया है। गर्भ गृह में भगवान महावीर स्वामी के साथ भगवान आदिनाथ, पारसनाथ भगवान, नंदीश्वर द्वीप ,मनिसुव्रतनाथ भगवान सहित नौ देवताओं की धातु एवं पाषाण निर्मित प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी। ऐसा मानना है कि यह जिनालय आने वाले समय में क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक तीर्थ क्षेत्र बनेगा।
    प्रकाश पाटनी
           जैन गजट संवाददाता
           भीलवाड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here