मुनि श्री साध्य सागरजी महाराज की वर्षायोग कलश स्थापना 9 अगस्त रविवार को राजेश जैन दद्दू इंदौर

0
15

मुनि श्री साध्य सागरजी महाराज की वर्षायोग कलश स्थापना 9 अगस्त रविवार को
राजेश जैन दद्दू
इंदौर
बीसपंथी मंदिर मल्हारगंज , में चातुर्मास हेतु श्रमंण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के कुल गोरव शिष्य मुनिश्री साध्यसागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री विनयनंदी जी महाराज की वर्षायोग कलश स्थापना 9 अगस्त , रविवार को प्रातः 9:00 बजे मोदीजी की नसिया , बड़ा गणपति पर होगी । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस पावन अवसर पर आचार्य श्री सिद्धांत सागर जी, आचार्य श्री विप्रणत सागर जी एवं
आचार्य श्री सुनिल सागर जी महाराज की संघस्थ आर्यिका माता जी का भी सानिध्य प्राप्त हो रहा है। चातुर्मास कमेटी के मनमोहन झांझरी , राजेश पांड्या , अजयपाल टोंग्या, धर्मेन्द्र पाटनी,अजय रावका,भरत काला ने आह्वान कर समाज जन को आमंत्रित कर बताया कि समाज जन के लिए सुस्वादिस्ट भोजन की व्यवस्था की गई है।
जिसके पुण्यार्जक समाज श्रेष्ठी गजेंद्र जैन , गौतमजी जैन , गिरीशजी जैन गिन्नी ग्रुप्र परिवार के सौजन्य से की गई है। धर्मेंद्र पाटनी ने धर्म प्रेमी बंधु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर के साक्षी बनें
आयोजक संस्थाएं
बीसपंथी मंदिर व्यवस्थापक कमेटी एवं सकल दिगंबर जैन समाज
सहयोगी बीसपंथी मंदिर स्वाध्याय मंडल , मोदीजी की नसिया मंदिर , चंदा प्रभु मंदिर , रामाशाह मंदिर , विहर्षसागर भक्त मंडल , पुलक चेतना मंच ,सकल जैन समाज इंदौर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here