महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा एम जी जी एस खोडन में हृदयाघात से बचाव हेतु प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित किए गए। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रीतेश जे शाह ने की, मुख्य अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया थे, विशिष्ट अतिथि महावीर इंटरनेशनल बांसवाड़ा के महेश पंवार थे। प्रारंभ में विद्यालय की ओर से अतिथियों का उपरणा औढ़ा कर सम्मान किया गया। रीतेश जे शाह ने अजीत कोठिया द्वारा विगत 38वर्षों में महावीर इंटरनेशनल ओर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सम्पन्न सेवा कार्यों का परिचय दिया गया। एक बैंकर, एक सामाजिक कार्यकर्ता ओर एक साहित्यकार के रूप में कोठिया के कामों की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर अजीत कोठिया ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरण कार्यक्रम पर सारगर्भित सूचनाएं साझा की। सभी गुरुजनों को जीवन रक्षक टैबलेट देकर उन्हें आग्रह किया की इसे अपने लिए न समझ कर जिसको भी जरूरत हो भेट कर उसके जीवनकाल को बढ़ाने में मदद करें। आयोजन मे रेणु देवड़ा, फूलचंद मीणा, देवीदयाल सिंह चौहान, विनोद भोई , हिमानी शाह, सम्यक पंचोरी, शिवराज सिंह, महेंद्र कुमार पाटीदार, रेणु गुप्ता, सोनल कलाल, शालीन भट्ट, शीतल पंड्या तथा रमिला देवी पाटीदार ने सहयोग किया। संचालन अजीत कोठिया ने किया, आभार रीतेश जे शाह ने व्यक्त किया। आयोजन में 25जीवन रक्षक टैबलेट वितरित की गई।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














