मनुष्य गति पाना सरल है उच्च कुल संपन्न परिवार का मिलना पुण्य का कारण है
आर्यिका संस्कृति श्री माताजी
नैनवा जिला बूंदी 9 सितंबर 2026, शुक्रवार शांति वीर धर्म स्थल पर प्रातः 8 बजे आचार्य सुंदर सागर महाराज की अष्ट द्रव्य से पूजन संपन्न हुई
गुरु माता ने धर्म सभा को बताया यह जीव न जाने कितनी पर्याय बदलते हुए मनुष्य जीवन में आ गया
जिस प्रकार दूध में घी है वह दिखाई नहीं देता उसे प्राप्त करने के लिए बहुत प्रयास करने होंगे तभी घी प्राप्त हो सकता है
संसार में भांति भांति के मनुष्य दिखाई देते हैं मनुष्य जीवन का पाना सरल है उसमें उच्च जाति उच्च कुल संपन्न परिवार धार्मिक परिवार का मिलना एक पुण्य का कार्य है
मनुष्य जीवन में कहीं लोग बहुत हल्के कार्य करते हैं जीव को मारना काटना उन्हें भी गिलानी होती है परंतु उन्होंने ऐसा अपना कर्म बना लिया जो सदियों से -करते आ रहे हैं बुरे कार्य को मनुष्य छोड़ना नहीं चाहता
माता ने बताया मनुष्य मंदिर जाने के भाव बनाने पर ही उसे पुण्य प्राप्त होता है जिनालय में जाकर भगवान के दर्शन करने मात्र से तीन उपवास का फल प्राप्त होना माता ने बताया
उदाहरण देते हुए बताया
एक गुलाब के पौधे पर बहुत ही सुंदर दो गुलाब लगे हुए हैं उनमें एक गुलाब भगवान के चरणों में चढ़कर समर्पित हो जाता है दूसरा वही गुलाब एक अर्थी पर चढ़ता है फूल दोनों एक ही एक डाली के दोनों साथ डाल पर लगे हुए हैं दोनों का पुण्य का प्रबल देखो एक कहां पहुंचता है एक कहां पहुंचता है यह फूलों का पुण्य होना माता ने बताया
सच्चे गुरु शिष्य को संसार में डूबने से बचाते हैं
गुरु के हाथ में शिष्य का हाथ पकडने पर शिष्य गुरु चरणों में जाकर समर्पित हो जाता है संसार की सारी बढ़ाएं गुरु दूर कर देते हैं
गुरु तो शिष्य को अधेरे से निकाल
कर प्रकाश मे लाते है ढुबने पर हाथ पकड कर सही मार्ग दिखाते हैं
दिगंबर जैन समाज प्रवक्ता महावीर सरावगी ने बताया
धर्मसभा मे मंगलाचरण आशीष जैन मोडीका द्वारा
महावीर कुमार सरावगी नैनवा












