महावीर जिनालय में प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का मंडल विधान हुआ
नैनवा जिला बूंदी 12 मार्च गुरुवार 2026
शांति वीर धर्म स्थल बस स्टैंड महावीर जिनालय में प्रथम तीर्थंकर 1008 आदिनाथ भगवान के जन्मोत्सव पर त्रिशला महिला मंडल द्वारा भगवान का अभिषेक शांति धारा आदिनाथ मंडल विधान अपार धर्म प्रभावना संगीत यंत्रों से संपन्न कराया
महिलाओं द्वारा बीच-बीच में भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई
विधानाचार्य नरेंद्र कुमार जैन शास्त्री ने बताया कि आदिनाथ भगवान का जन्म महोत्सव दिन है इस विधान में 66 श्री फल चढ़ाकर आदिनाथ भगवान का विधान संपन्न कराया
इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज प्रवक्ता महावीर सरावगी ने बताया
आज के दिन ही प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म अयोध्या में चैत्र कृष्ण नवमी को हुआ था तीनों ज्ञानों में शोभायमान भगवान की जन्म जयंती पूरे भारतवर्ष में आज हर्ष उल्लास से मनाई जा रही है
महिला मंडल सदस्यों में श्रीमती चंपा मित्तल बिना मित्तल पप्पू मित्तल सपना मित्तल टीना जैन उमा जैन गीता जैन संतरा धापडधीगा सुनीता ज्योति जैन मौली जैन एकता जैन बिंदु जैन ममता जैन रिंकू जैन मांगी जैन मीनाक्षी जैन बिना जैन मोडीका अलका जैन
आदि मंडल की महिलाओं ने विधान ने भाग लिया
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान















