महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा सुथारिया गांव में जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित: सेवा कार्यों की दी जानकारी.

0
7

महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा सुथारिया गांव में जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित: सेवा कार्यों की दी जानकारी……………
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा आज सुथारिया गांव (झड़स) में ग्रामीणों को हार्ट अटैक कार्डियक अरेस्ट से बचाव हेतु प्राथमिक चिकित्सा के रूप में जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित की गई। महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया ने लोगों को हार्ट केयर के रूप में जीवन रक्षक कीट भेट कर इसे जिसे जरूरत पड़े उसके लिए प्रयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कोठिया ने प्रवीण कतिजा, मीनाक्षी कतीजा, प्रकाश कतिजां, दीपिका तबीयार, रामलाल डामोर तथा बाबूराम कतिजा की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर प्रवीण कतिजा महावीर इंटरनेशनल एपेक्स की मुख पत्रिका महावीर प्रवाह की प्रति भी भेंट की गई। ग्रामीणों के महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की जानकारियां दी गई। आयोजन संचालन अजीत कोठिया ने किया आभार प्रवीण कतिजा ने व्यक्त किया। ग्रामीणों ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर केंद्र द्वारा छोटे से गांव सुथारिया का सेवा कार्यों हेतु चयन करने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने आह्वान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here