महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बडलिया के गुरुजनों को जीवन रक्षक टैबलेट वितरित की गई, बच्चो ने ली सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने की शपथ

0
11

महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बडलिया के गुरुजनों को जीवन रक्षक टैबलेट वितरित की गई, बच्चो ने ली सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने की शपथ…………..
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बडलिया के गुरुजनों को विद्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हृदयाघात की स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा सुलभ कराने जीवन रक्षक टैबलेट वितरण की गई। समारोह की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य कुलदीप डामोर ने की, मुख्य वक्ता इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया थे। विशिष्ट अतिथि महावीर इंटरनेशनल बांसवाड़ा के महेश पंवार थे। प्रारंभ में विद्यालय प्रबंधन द्वारा अजीत कोठिया को उनके पीड़ित मानवता सेवा कार्यों हेतु बहुमानित किया गया। कोठिया ने कीट में उपलब्ध टैबलेट्स का प्रयोग करने का तरीका बताते हुए कहा कि इसके प्रयोग से हृदयाघात की स्थिति में व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु को टाला जा सकता है और उसे चिकित्सालय तक पहुंचाने के लिए तीन चार घंटे तक का अतिरिक्त समय मिल जाता है। अनियमित खान पान , शुगर, बीपी के कारण बढ़ते हृदयाघात की स्थिति में महावीर इंटरनेशनल की यह सौगात किसी रामबाण औषधि से कम नहीं है। कार्यक्रम में 10जीवन रक्षक टैबलेट वितरित की गई। समारोह अध्यक्ष कुलदीप डामोर ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर की इस अभिनव पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इस पावन कार्य के लिए अजीत कोठिया के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम संचालन करते हुए कोठिया ने महावीर इंटरनेशनल के सेनेटरी नेपकिन तथा बेबी कीट वितरण ओर रक्तदान कार्यक्रम की भी जानकारियां साझा की। इस अवसर पर अजीत कोठिया ने बच्चो को शरद पूर्णिमा पर सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने की शपथ दिलाई।संचालन एवं आभार प्रदर्शन कुलदीप डामोर ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here