महावीर इंटरनेशनल वीरा प्रिय दर्शना द्वारा ‘गरिमा प्रोजेक्ट’ के तहत नि:शुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरित
रिपोर्ट अजीत कोठिया डडूका बांसवाड़ा
महावीर इंटरनेशनल वीरा प्रिय दर्शना, डूंगरपुर के तत्वावधान में आज ‘गरिमा प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत “झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो” अभियान के तहत भोईवाड़ा क्षेत्र में नि:शुल्क 100 सेनेटरी नेपकिन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एपेक्स संस्था द्वारा प्राप्त इन सेनेटरी नेपकिन्स का वितरण क्षेत्र की महिलाओं और किशोरियों को किया गया।
स्वास्थ्य एवं जागरूकता पर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान संस्था की अध्यक्षा कल्पना दोषी ने उपस्थित महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के महत्व और इस समय बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और संकोच त्याग कर अपनी समस्याओं पर बात करने के लिए प्रेरित किया।
कोषाध्यक्ष निधि गाँधी ने सेनेटरी नेपकिन के सही उपयोग और उसके सुरक्षित निस्तारण (डिस्पोजल) के तरीकों के बारे में बताया, ताकि स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण की भी रक्षा हो सके।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश
संस्था द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण की भी शपथ दिलाई गई। कार्यकर्ताओं ने ‘जल ही जीवन है’ का संदेश देते हुए पानी बचाने और प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया। साथ ही “कपड़े की थैली-मेरी सहेली” अभियान के तहत महिलाओं को प्रेरित किया गया कि वे जब भी बाजार जाए, अपना थैला साथ लेकर जाएं ।
इस अवसर पर महावीर इन्टरनेशनल की अध्यक्षा कल्पना दोषी , कोषाध्यक्ष निधि गांधी ,सहसचिव रेखा गोठी ,हिरुषा शाह , निलम दोषी , ममता सरैया , आशा वोरा ,सीमा गांधी, आंगनवाडी कार्यकर्ता शकुन्तला भोई ,चन्दा आदि उपस्थित रहे ।
सचिव – पुष्पक जैन
महावीर इंटरनेशनल वीरा प्रिय दर्शना डूंगरपुर ने यह जानकारी दी।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha











