महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा राजकीय आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आंजना के मेडिकल स्टाफ को चिकित्सालय परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हृदयाघात की स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा सुलभ कराने जीवन रक्षक टैबलेट वितरण की गई। समारोह की अध्यक्षता नर्सिंग ऑफिसर प्रकाश चंद्र डामोर तथा एल एच वी इंदिरा भगौरा ने की, मुख्य वक्ता इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया थे। विशिष्ट अतिथि चिराग जैन थे प्रारंभ में चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा अजीत कोठिया को उनके पीड़ित मानवता सेवा कार्यों हेतु बहुमानित किया गया। कोठिया ने कीट में उपलब्ध टैबलेट्स का प्रयोग करने का तरीका बताते हुए कहा कि इसके प्रयोग से हृदयाघात की स्थिति में व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु को टाला जा सकता है और उसे चिकित्सालय तक पहुंचाने के लिए तीन चार घंटे तक का अतिरिक्त समय मिल जाता है। अनियमित खान पान , शुगर, बीपी के कारण बढ़ते हृदयाघात की स्थिति में महावीर इंटरनेशनल की यह सौगात किसी रामबाण औषधि से कम नहीं है। कार्यक्रम में 15 जीवन रक्षक टैबलेट वितरित की गई। समारोह अध्यक्ष प्रकाश चंद्र डामोर ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर की इस अभिनव पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इस पावन कार्य के लिए अजीत कोठिया के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम संचालन करते हुए कोठिया ने महावीर इंटरनेशनल के सेनेटरी नेपकिन तथा बेबी कीट वितरण ओर रक्तदान कार्यक्रम की भी जानकारियां साझा की। इस अवसर पर अजीत कोठिया ने नर्सिंग स्टाफ को धनतेरस की पावन वेला में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने की शपथ दिलाई।संचालन एवं आभार प्रदर्शन रूबीना पठान ने किया ने किया। आयोजन मे संजय खांट, हर्षिला दर्जी , प्रवीणा पारगी तथा प्रेमिला डामोर सहित कई मेडिकल स्टाफ सदस्यों ने हिस्सा लिया।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












