महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा शिक्षकों के लिए प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान हेतु प्रेरणा कार्यक्रम डाईट गढ़ी में आयोजित

0
30

महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा शिक्षकों के लिए प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान हेतु प्रेरणा कार्यक्रम डाईट गढ़ी में आयोजित…………
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा अपने राष्ट्रीय प्रोजेक्ट के तहत शिक्षकों के लिए प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान हेतु प्रेरणा कार्यक्रम डाईट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान)गढ़ी में गुरुवार को आयोजित किया गया। प्रारंभ में डाईट गढ़ी प्रधानाचार्य देवेंद्र पाटीदार ने महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया का स्वागत करते हुए उन्हें वार्षिक पत्रिका माही के मोती, शोध सार, शोध संगम तथा जिला स्तरीय शोध की प्रतियां भेट की। गुरुजनों के लिए प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के बैनर का लोकार्पण देवेंद्र पाटीदार, अजीत कोठिया, अनूप कुमार जैन तथा रामलाल जी ने किया। इस अवसर पर अजीत कोठिया ने डाइट द्वारा समय समय पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में गुरुजनों के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने, मार्केट जाते समय कपड़े का थैला ले कर जाने ओर सामाजिक वैवाहिक आयोजनों में गर्म पेय प्लास्टिक के कप्स में प्रयोग न करने संबंधी शपथ कराने आग्रह किया। कोठिया ने पीड़ित मानवता सेवा में विगत 52वर्षों से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्था महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों का परिचय दिया। संचालन अनूप कुमार जैन ने किया, आभार देवेंद्र पाटीदार ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here