जिला बूंदी में वर्षा योग के लिए श्रीफल भेंट किया जैन संत योग सागर महाराज को जिस नगर शहर का बहुत ही बड़ा पुण्य का योग होता है वही चार महीना धर्म की गंगा बहती है

0
24

जिला बूंदी में वर्षा योग के लिए श्रीफल भेंट किया जैन संत योग सागर महाराज को
जिस नगर शहर का बहुत ही बड़ा पुण्य का योग होता है वही चार महीना धर्म की गंगा बहती है
जिला बूंदी 13 जून शनिवार 2026
देवपुरा जिला बूंदी आचार्य विद्यासागर जी महाराज के जेस्ठ
शिष्य जैन संत योग सागर जी महाराज देवपुरा जैन मंदिर में विराजमान है प्रतिदिन मंगलमय प्रवचनों का लाभ लोगों को प्राप्त हो रहा है
वर्षा योग 2026 के लिए श्रीफल भेंट कर गुरु भक्त देवेंद्र सामरिया सहित निवेदन किया की महाराज जी चार महीना हमारी नगरी में धर्म लाभ देवें श्रीफल भेंट करने में एक बहुत ही छोटा शिशु बालक ने भी गुरु को निवेदन किया जेन संत ने कहा कि छोटे बच्चों में जो संस्कार उत्पन्न होते हैं वह जीवन भर साथ रहते हैं
जैन धर्म की मधुर स्वरों की गायकर विधान आदि संपन्न करने वाली श्रीमती प्रियंका जैन सामरिया ने जैन गजट को जानकारी देते हुए बताया
महाराज जी का प्रतिदिन प्रवचन का बहुत ही श्रावकों को लाभ प्राप्त हो रहा है बहुत ही हितकारी प्रवचन संत देते हैं चार महीना देवपुरा में ही नहीं संपूर्ण बूंदी जिले में धर्म की गंगा बहेगी इसका लाभ प्रत्येक श्रावकों महिला महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों में धर्म का बीजारोपण उत्पन्न होगा जिसकी समाज को आज बहुत ही आवश्यकता है
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here