गुरु मां गणिनी आर्यिका सुभुषणमति माताजी=====
अजीत कोठिया डडूका बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट
श्री अडिन्दा पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में 42 वें अभिनंदनीय वर्षा योग हेतु ससंघ विराजमान गुरु परंपरा गौरव आगमिक प्रखर वक्ता चर्या शिरोमणी गणिनी आर्यिका रत्न श्री सु भूषण मति माताजी ने धर्म सभा को उद्बोधित करते हुए कहा की शुद्धात्मा अदृश्य है परंतु स्वयं के पुरुषार्थ से जनित पाप और, पुण्य भी अदृश्य है।
पाप और पुण्य दिखते तो नहीं परंतु बहुत कुछ दिखा देते हैं।
पाप कर्म के उदय से राम को जंगल जाना पड़ा।
पूण्य कर्म के उदय से हनुमान के गिरने से चट्टान भी चूर-चूर हो गई।
पद्मनंदी पंचवशतिका में आचार्य भगवान पद्मनदी कहते हैं ,- यह आदमी 24 घंटे पाप करता है और पाप का फल नहीं भोगना चाहता परंतु पूण्य करना नहीं चाहता फिर भी पूण्य कर्म का फल दोनों हाथों से भोगना चाहता है ।
चांदी की थाली में भोजन करना चाहता है, प्रशंसा चाहता है आदि आदि ।
करता था सो क्यों किया,अब करी क्यों पछताय
बोया पेड़ बबूल का आम कहां से पाय
प्रवचन सार में आचार्य कुंदकुंद देव कहते हैं छठे गुणस्थान तक पूण्य उपादेय है, सातवें गुण स्थान में पहुंचने पर पूण्य स्वयंमेव में छूट जाता है।
जैसे सर्कस में दूसरा झूला पकड़ लेने पर पहले झूला स्वयंमेव छूट जाता है ।
उसी प्रकार शुद्धोपयोग में पहुंचने पर शुभ उपयोग स्वयंमेव छूट जाता है, छोड़ना नहीं पड़ता ।
इसलिए गृहस्थ को तो सदैव ही शुभ क्रियाएं करते रहना चाहिए। याद रखना❗ धन से गरीब तो हो सकते हैं पर मन से नहीं। मन को शुभोपयोग में लगाए रखो । क्योंकि शरीर से क्रियायें तो बहुत कम होती है परंतु मन से प्रतिक्षण कर्म बंध होता रहता है ।
इसलिए इस मन को अशुभ चिंतन में ना लगाएं , साधु संतों की चर्या में सहकारी बने , वैय्यावृत्ति करें और सदैव भावना भाए- सुखी रहे सब जीव जगत के कोई कभी ना घबराए…….
गुरु मां ने सर्कस के झूले का सटीक उदाहरण देकर उपादेय एवं हेय जैसे कठिन विषय को आसानी से समझा दिया ।
सभी गुरु मां के वचनो को सुन कर भव्य जीव भाव विभोर हो गये । ये जानकारी अंजली जैन खतौली मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश ने तथा अजीत कोठिया डडूका बांसवाड़ा राजस्थान ने दी।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












