जयपुर शहर में त्रिवेणी नगर का क्षमायाचना एवं सम्मान समारोह हुआ हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न

0
42

जयपुर शहर में त्रिवेणी नगर का क्षमायाचना एवं सम्मान समारोह हुआ हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न

फागी संवाददाता
3 अक्टूबर, जयपुर, गोपालपुरा बाईपास श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर त्रिवेणी नगर का क्षमायाचना एवं सम्मान समारोह शुक्रवार को त्रिवेणी नगर में हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद के प्रचार प्रभारी (राजस्थान अंचल) के नरेश कासलीवाल ने बताया कि त्रिवेणी नगर समाज के वरिष्ठजनों (80 वर्ष से अधिक) के नानुलाल सोगानी, पदम झांझरी, राजेश गुरहा, मैनादेवी शाह व उमा जैन का समाज जनों ने भव्य सम्मान किया गया व उनके द्वारा दीप प्रज्जलन करने के बाद कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया,तत्पश्चात मंगलाचरण हुआ ,कार्यक्रम में मंदिर समिति के मंत्री शैलेन्द्र जैन ने बताया कि पयूर्षण पर्व के दस दिनों तक प्रतिदिन तीन जय जिनेन्द्र प्रतियोगिता के विजेताओं को समाज सेवी श्री सुरेश-स्नेहलता सेठ व श्री अजीत-मंजु दीवान परिवार द्वारा पुरस्कार देकर पुरष्कृत किया गया,जय जिनेन्द्र प्रतियोगिता के संयोजक नरेश-जितेन्द्र कासलीवाल व शैलेन्द्र जैन थे ,आज के कार्यक्रम की विशेष रंगारंग क्षमावाणी हाउजी महिला मंडल व श्रीमती प्रतिभा-आभा पांडया द्वारा खिलाई गई जिसके पुरस्कार दाता श्रीमान प्रकाशचन्द-पदमा जैन दौसा वाले व श्रीमती राजेश गुरहा, शैलेन्द्र-मनीषा जैन थे समारोह में आकर्षक पुरस्कारों सहित हाउजी का प्रथम पुरस्कार 32 इंच का एलईडी टी. वी. के विजेता बनने का सौभाग्य श्रीमती साक्षी गोधा को मिला , त्रिवेणी नगर के समाजश्रेष्ठी श्रीमान नोरतनमल सौगाणी के सुपुत्र श्रीमान तुषार सोगानी को ARCASIA (24 एशियाई देशों के architects की Organization ) के President पद पर चुने जाने पर समाज व समिति द्वारा साफा, माला,दुपट्टा,तिलक लगाकर सम्मान किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे से गत वर्ष की हुई भूलों की क्षमायाचना मांगी, कार्यक्रम में त्रिवेणी नगर महिला मंडल द्वार खोपरा -मिश्री खिलाई गई ,मंदिर समिति के अध्यक्ष महेन्द्र काला ने बताया कि इस अवसर पर समिति के महावीर कासलीवाल, राकेश छाबड़ा, विमल छाबड़ा, कैलाश सौगानी, जितेन्द्र कासलीवाल, लोकेश जैन, अंकुर पाटोदी, विपिन सेठ, अशोक पापड़ीवाल, सुशील गोधा कमलचन्द चांदवाड़, भागचन्द पाटनी, पुष्पेन्द्र अजमेरा, अजय- विजय पाण्डया, अशोक पाटोदी, अखिलेश, नवीन बज, सुशील गोधा, ओम प्रकाश छाबड़ा, नरेन्द्र बज, एम.के. जैन, एन के सेठी, सुनिल लुहाड़िया, हीरा जैन, अशोक अजमेरा, मनोज टोग्यां, राजकुमार, प्रशान्त अजमेरा, अशोक-मुकेश रारा, महावीर, नितिन, नितेश छाबड़ा, राजेन्द्र पाटनी, सुशील बडजात्या, पदम सोगानी, प्रवीण पाण्डया ,विनोद-सुरेन्द्र बिलाला, विनोद अजमेरा, गौरव जैन, विशुतोष, संजय सोगानी, सुशील सौगाणी सहित महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शिमला पापड़ीवाल, बबीता लुहाड़िया, मृदुला काला, मैना पाटनी, मनोरमा चांदवाड़ व वंदना अजमेरा, अंजू अजमेरा, आशा बज, एकता पांड्या, मीनू रारा, निरंजना जैन, नीतू जैन, सीमा बाकलीवाल, सुनीता कासलीवाल उर्मिला छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में समाजबन्धु उपस्थित रहे ‌।

राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here