श्री दिगंबर जैन महावीर महिला मंडल द्वारा जीव दया एवं सेवा भावना के अंतर्गत बुधवार को जवाहर सर्किल पर पक्षियों के लिए “परिंदे एवं दाना-पानी” प्रोजेक्ट आयोजित किया गया
इस अवसर पर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई तथा पर्यावरण एवं जीव संरक्षण का संदेश दिया गया
फागी संवाददाता
27मई
श्री दिगंबर जैन महावीर महिला मंडल के तत्वाधान में जीव दया एवं सेवा भावना के अंतर्गत पक्षियों के लिए परिंडें और दाना पानी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सुशीला छाबड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल की सभी सदस्याएं दुर्गापुरा गौशाला पहुंचीं, जहां गायों को चारा, लड्डू, घीया मतीरा गुड़ आदि खिलाकर गौसेवा की गई। साथ ही पक्षियों के लिए भी दाना डाला गया, श्रीमती सुशीला छाबड़ा ने प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि जीव दया एवं सेवा कार्य मानव जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं तथा मंडल समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य आयोजित करता रहेगा,इस अवसर पर मंडल की पदाधिकारी एवं सदस्याओं में किरण बेनाडा, वंदना छाबड़ा, सुनीता अजमेरा, विद्युत लुहाडिया, बीना शाह, रीटा सेठी, साधना सेठी, कुमुद काला, निधि जैन, उर्मिला गोधा, डिंपल गोधा, किरण सेठी एवं कुसुम लता जैन सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान














