हावड़ा (कोलकाता) में भव्य जैनैश्वरी दीक्षाएं एवं सप्त दिवसीय महामहोत्सव का आयोजन

0
30

हावड़ा (कोलकाता) में भव्य जैनैश्वरी दीक्षाएं एवं सप्त दिवसीय महामहोत्सव का आयोजन
हावड़ा। विवेक विहार क्लब हाउस, बंगवासी हावड़ा दक्षिण में परम पूज्य अभिक्ष्ण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महामुनिराज के सान्निध्य एवं प्रेरणा से भव्य जैनैश्वरी दीक्षाओं एवं सप्त दिवसीय महामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय यह धार्मिक महोत्सव 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित होगा।
आयोजन समिति के अनुसार महामहोत्सव का शुभारंभ 7 अक्टूबर को दीक्षार्थियों द्वारा श्री 1008 शांतिनाथ विधान से होगा। 8 अक्टूबर को हल्दी रस्म एवं बधाई गीत तथा 9 अक्टूबर को मेहंदी रस्म एवं बधाई गीत का आयोजन किया जाएगा। 10 अक्टूबर को प्रातः श्री 1008 शांतिनाथ विधान तथा शाम 7 बजे भव्य बिनौली यात्रा एवं गोदभराई का कार्यक्रम होगा।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण 11 अक्टूबर को होगा। इस दिन दोपहर 1 बजे परम पूज्य आचार्य श्री वसुनंदी जी महामुनिराज के 38वें मुनि दीक्षा दिवस महोत्सव एवं भव्य जैनैश्वरी मुनि दीक्षा का आयोजन होगा। इसी दिन शाम 6:30 बजे आचार्य श्री के आदर्श जीवन पर आधारित मनोहारी नाटिका ‘शिवपथ का आरोही’ का मंचन किया जाएगा।
12 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे भव्य भगवती जैनैश्वरी दीक्षा एवं नव दीक्षित मुनिराजों की पारणा तथा 13 अक्टूबर को प्रातः 8:30 बजे नव दीक्षित मुनिराजों की पारणा का कार्यक्रम होगा।
आयोजकों के अनुसार यह महामहोत्सव त्याग, संयम, तप और धर्म के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी अवसर होगा। देशभर से श्रद्धालुओं के हावड़ा पहुंचने की संभावना है।
कार्यक्रम के आयोजक श्री दिगम्बर जैन मुनि संघ व्यवस्था समिति, कोलकाता, संयोजक समस्त दिगम्बर जैन समाज हावड़ा दक्षिण तथा निवेदक सकल दिगम्बर जैन समाज कोलकाता एवं बृहत्तर कोलकाता हैं।
प्रेषक:- संजय जैन बड़जात्या कामवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here