विश्रान्त गुरु तीर्थयात्रा 2 ए.सी. बसों में 100 भक्तगणों के द्वारा टूंडला पहुंचकर गुरु का आशीष प्राप्त किया
गुरु को समर्पण के लिए राजस्थान से मध्य प्रदेश बसों से भक्त पहुंचे
नैनवा जिला बूंदी 8 जुलाई शनिवार 2026
बूंदी राजस्थान से प्रत्येक वर्ष की भांति इस बर्ष भी अपने आराध्य गुरु विश्रान्त सागर जी महाराज के दर्शनार्थ बस ले जाकर इस वर्ष बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए 50 नही बल्कि पूरे 100 भक्तगणों द्वारा अनोखी धर्मप्रभावना की 2 दिन के टूर में 10 जिनमंदिरों एवं 6 साधु संघों के दर्शनों का लाभ सभी को प्राप्त हुआ जिसका छटवे हिस्सा का पुण्य अनन्य गुरुभक्त युगल देवेन्द्र कुमार जी एवं प्रियंका जैन सामरिया को निश्चित रूप से प्राप्त होता है बन्धुओ यह जोड़ा राजस्थान शहर का एकमात्र ऐसा जोड़ा है जो निःस्वार्थ पूर्ण समर्पण व भक्ति के साथ जिनधर्म की पताका को ऊंचाईयों में लहराकर गर्व महसूस कराता है
प्रवचन केसरी विश्रांत सागर महाराज ने बताया महाराज ने बताया धर्म की प्रभावना एवं भावना से किया गया कार्य बहुत बड़ा पुण्य का कारण बनता है
* मुनि भक्त जिला बूंदी की प्रियंका जैन सामरिया ने कर दिखाया गुरु ने दिया भरपूर आशीष
नगर में कोई भी साधु आए सबकी भक्ति करते हुए प्रेरणाश्रोत बनते हैं इनकी यह विश्रान्त गुरु तीर्थयात्रा चौथी धर्मयात्रा थी जो सानन्द सम्पन्न हुई जो गुरु के प्रति आस्था को दर्शाती है।
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी
















