फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज द्वारा पवन कुमार गोवाड़िया की श्रद्धांजली में शोक पत्र भेंट ————-
फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज द्वारा अपने राजस्थान प्रोविंस के पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार गोवाड़िया के असामयिक देह परिवर्तन पर आयोजित शोक सभा में शोक पत्र भेंट कर हार्दिक श्रद्धांजली व्यक्त की गई। इस अवसर पर अपने शोक उद्बोधन में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी ने गोवाड़िया को एक विचार धारा का प्रतीक बताया जिसमें समाज, परिवार, धर्म ओर राजनीति के लिए अपना पूरा जीवन अर्पण कर दिया। शोक पत्र का वाचन महामंत्री महेंद्र बंडी ने किया। इस अवसर पर 18000दशा हूमड़ समाज अध्यक्ष दिनेश खोड़निया, फेडरेशन के संस्थापक सदस्य अजीत कोठिया, बसंतलाल सराफ, रजनी कांत गांधी, प. हंसमुख जैन प्रतिष्ठाचार्य, दीपक मिंडा, सुरेश सिंघवी, कांतिलाल खोड़निया, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी महामंत्री महेंद्र बंडी सहित कई सदस्यों ने शोक पत्र वैभव गोवाडिया एवं परिजनों को भेट किया।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












