फागी कस्बे सहित समग्र जैन समाज ने परम श्रद्धेय श्रावक श्रेष्ठी श्री कंवरलाल जी पाटनी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

0
40

फागी कस्बे सहित समग्र जैन समाज ने परम श्रद्धेय श्रावक श्रेष्ठी श्री कंवरलाल जी पाटनी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

फागी कस्बे सहित सम्पूर्ण जैन समाज ने परम श्रद्धेय श्री कंवर लाल जी पाटनी के प्रति की शोक संवेदना व्यक्त, मोक्ष एवं शांति की कि कामना

फागी संवाददाता
5 अक्टूबर
समाज श्रेष्ठी परम श्रद्धेय श्री कंवरलाल जी पाटनी मदनगंज किशनगढ़ निवासी के अचानक देहावसान के समाचार सुनकर फागी कस्बे सहित सम्पूर्ण जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई, कार्यक्रम में राजस्थान जैन महासभा शाखा फागी के महामंत्री राजाबाबू गोधा ने बताया कि उनके निधन से सामाजिक, धार्मिक एवं औद्योगिक जगत में अपूर्णीय क्षति हुई है, श्री कंवरलाल जी पाटनी का सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा, परोपकार ,जन कल्याण‌ एवं मानव सेवा के लिए समर्पित रहा है, आप सरल, सहज ,विनम्र, सेवाभावी, उदार व्यक्तित्व के धनी थे, धर्म, दान ,पूजा ,संयम आदि में आपका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा, आपके संस्कार आज समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण है, कार्यक्रम में तीर्थ जीर्णोद्धार कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मचंद पहाड़िया ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी तरह हम अगली पीढ़ी को केवल संपत्ति ही नहीं बल्कि ऐसे संस्कार दें जो धर्म की रक्षा एवं समाज की सेवा में काम आये, धन और धर्म की बीच की दूरी मिटाने का इससे सुंदर उदाहरण क्या हो सकता है, श्री धर्मचंद पहाड़िया ने बताया कि हम पुण्य आत्मा को नमन करते हुए यही मंगल भावना भातें हैं कि उनके जीवन की यह धर्म ,दान और संस्कारों की अमूल्य विरासत सभी परिवारों के लिए प्रेरणादायक बने, इसी कड़ी में समाज सेवी श्री उत्तम कुमार पांड्या एवं साधु सेवा समिति राजस्थान के अध्यक्ष देव प्रकाश खण्डाका ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जैन धर्म का शाश्वत संदेश है देह नश्वर है, आत्मा शाश्वत है और जीव गति उसके संचित कर्मों से निर्धारित होती है, मनुष्य की वास्तविक पहचान उसकी देह से नहीं बल्कि उसके सत्कर्म ,संस्कार, संयम, सेवा और परोपकार तथा अहिंसा के भाव से होती है यह सारे गुण श्री कंवरलाल जी पाटनी साहब में विद्यमान थे, इसी कड़ी में बापू गांव छोटा गिरनार के संरक्षक अनिल बनेठा एवं अध्यक्ष प्रकाश बाकलीवाल ने शोक व्यक्त करते हुए बताया कि हमें पाटनी साहब के दिखाए गये मार्ग पर चलकर उनका अनुसरण करना चाहिए, उनकी सरलता, सहजता, धार्मिक आस्था तथा समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायक रहेगा, हमने महान सेवा भावी और दानी व्यक्तित्व का धनी खो दिया, जिसकी पूर्ति करना संभव नहीं है।इसी कड़ी में धर्म संरक्षणी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश तिजारिया, तीर्थ जीर्णोद्धार कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद पहाड़िया, अंतरराष्ट्रीय रत्न व्यवसायी श्री विवेक काला, दिगम्बर अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल, दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र बाड़ा पदमपुरा के अध्यक्ष सुधीर जैन, मानद् मंत्री हेमंत सोगानी, कोषाध्यक्ष राजकुमार कोठारी, धर्म जागृति संस्थान राजस्थान के अध्यक्ष पदम बिलाला, राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष जैन, उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा, मंत्री मनीष वैद,मुनी भक्त गोविंद जैन जर्मनी, समाचार जगत के शैलेन्द्र गोधा,हीरापथ नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जयपुर के अध्यक्ष धन कुमार जैन, मंत्री सुरेंद्र जैन, कीर्ति नगर जैन मंदिर के मंत्री जगदीश गोधा , कोषाध्यक्ष सुरेंद्र गोधा,
धर्मगुणामृत ट्रस्ट गुणस्थली चकवाडा के संरक्षक डॉ अशोक जैन अनोपडा,अध्यक्ष विमल कुमार बडजात्या मदनगंज किशनगढ़ सहित सम्पूर्ण ट्रस्ट के सदस्य, जैन राजनीतिक चेतना मंच जिला जयपुर के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद जैन चकवाडा, अग्रवाल समाज फागी के अध्यक्ष महावीर झंडा, सरावगी समाज फागी के अध्यक्ष महावीर अजमेरा, फागी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान सुकुमार झंडा तथा अग्रवाल मंदिर समिति के मंत्री कमलेश चौधरी,केलास कासलीवाल, सुरेश सांघी, सहित समाज के सभी संस्था प्रधानों, पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध जनों सहित समग्र जैन समाज ने श्री कंवरलाल जी पाटनी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि इस दुःख की घड़ी में हम पाटनी परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं एवं हार्दिक शोक व्यक्त करते हैं, हम वीर प्रभु से कामना करते हैं कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान कर मोक्ष एवं शांति प्रदान करें तथा समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

राजाबाबू गोधा राजस्थान जैन महासभा महामंत्री शाखा फागी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here