ई चौपाल में रीजन 3के महावीर इंटरनेशनल पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों की रिपोर्ट दी

0
19

ई चौपाल में रीजन 3के महावीर इंटरनेशनल पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों की रिपोर्ट दी……..
महावीर इंटरनेशनल एपेक्स की ई चौपाल के 176वे अंक में रीजन तीन के अजमेर, विजयनगर जोन के पदाधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार रांका, रीजनल सेक्रेटरी ज्ञानचंद सिंघवी के नेतृत्व में जोन चेयरमैन बाबूलाल जैन तथा तेजमल बुरड़ ने अपने अपने क्षेत्रों की सेवा गतिविधियों का परिचय दिया। उन्होंने अजमेर, किशनगढ़, मकराना, कुकनवानी, ब्यावर केंद्रों की सेवा रिपोर्ट पढ़ी। चौपाल में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सी ए अनिल जैन ने सभी केंद्रों की रिपोर्ट पर संतोष व्यक्त करते हुए रूपेश कोठारी, डॉ मनोज यादव, गोपीचंद चोरड़िया, अशोक पाडलेचा की शंकाओं का समाधान किया। अनिल जैन ने स्किल डेवलपमेंट पर तथा राजलक्ष्मी भंडारी ने अमेरिका से ऑनलाइन कई संभागीयों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। चौपाल में सुशील छाजेड़, महेश मूंड, रतन फलोदिया आदि ने भी विचार व्यक्त किए। डॉ नरेंद्र पारीख ने एम आई के स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम हेतु वर्धमान कन्या महाविद्यालय ब्यावर का परिसर उपयोग करने की अनुमति दी। अजमेर नेत्र चिकित्सालय हेतु ज्ञान चंद सिंघवी ने रु इक्कीस हजार के सहयोग की घोषणा की। चौपाल संचालन अजीत कोठिया इंटरनेशनल डायरेक्टर ने किया, आभार ज्ञानचंद सिंघवी ने किया। ई चौपाल में 38,, लोगों ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here