ध्यान रूपी अग्नि बहुत भारी कर्म रूपी ईंधन को क्षण मात्र में जला देती है:वैज्ञानिक धर्माचार्य कनक नंदी गुरुदेव —————————-
अजीत कोठिया डडूका बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट……
वैज्ञानिक धर्माचार्य कनक नंदीजी गुरुदेव ने पुनर्वास कॉलोनी सागवाड़ा से अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार बताया कि जिस प्रकार चिर संचित ईंधन को पवन से आहत अग्नि शीघ्र ही जला देती है इस प्रकार ध्यान रूपी अग्नि बहुत भारी कर्म रूपी ईंधन को क्षण मात्र में जला देती है।
जो दर्शन मोह और चरित्र मोह को नष्ट कर विषयों से विरक्त होता हुआ मन को रोक कर आत्म स्वभाव में स्थित होता है वह मोक्ष सुख को प्राप्त करता है।
जिसके राग द्वैष मोह और योग परिकर्म नहीं है उसके शुभ अशुभ पुण्य पाप को जलाने वाली ध्यानमय अग्नि उत्पन्न होती है।
शुद्ध स्वभाव युक्त साधु का दर्शन ज्ञान से परिपूर्ण ध्यान निर्जरा का कारण होता है, अन्य द्रव्यों से संसक्त बहुत ध्यान निर्जरा का कारण नहीं होता।
जो सर्व संग से रहित और एकाग्रचित होता हुआ अपने चैतन्य स्वभाव से आत्मा को जानता एवं देखता है वह जीव आत्मीय चरित्र का आचरण करता है.।
मुनिश्री सुविज्ञसागर जी ने आचार्य श्री द्वारा रचित
संसार तारक सुतीर्थ वर्सिज संसार वर्धन कुतीर्थ
शीर्षक कविता से मंगलाचरण किया इस अवसर पर मुनि श्री आध्यात्मनंदी, सौम्यनदी, सुवत्सलमति माताजी, क्षुः सुविक्षमति, भक्ति श्री बाल ब्रह्मचारी वर्ण, ब्रह्मचारिणी आशा देवी शेर देवी समाज के अध्यक्ष नरेंद्र जी मनीष यशवंत शैलेंद्र गजेंद्र रमेश,मनोज मनीष पंचोरी, सागवाड़ा से जैनी, डॉ आशीष, जिनेंद्र, ननदौड़ से मनीष नेहा आदि अनेक लोग उपस्थित थे। ये जानकारी विजयलक्ष्मी गोदावत सागवाड़ा एवं अजीत कोठिया डडूका ने दी।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












