दीपावली पर्व सिर्फ दीपों का त्यौहार नहीं आत्मा के प्रकाश का प्रतीक है
विवेक काला _आशा काला
जयपुर
फागी संवाददाता
4 नवम्बर
दीपावली पर सिर्फ दीपों का त्यौहार नहीं आत्मा के प्रकाश का पर्व है, इसी पावन रात भगवान महावीर स्वामी ने वर्षों की तपस्या के बाद पावांपुरी में मोक्ष पद प्राप्त किया था, और अज्ञान के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का दीप जलाया था, आज भी हमें हर दीपक यही संदेश देता है स्वयं को जानों ,सत्य को अपनाओ, और भीतर के प्रकाश को जगाओ, मान्यता है कि जब भगवान महावीर स्वामी को निर्वाण प्राप्त हुआ तब चारों ओर अज्ञान अंधकार छा गया था, जिसे देवताओं और उनके अनुयायियों ने दीप जलाकर रोशन किया था, यह इस बात का संदेश है कि बाहरी अंधकार चाहे कितना भी हो ज्ञान का प्रकाश उसे दूर कर सकता है।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान












