दशलक्षण पर्व पर उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, अहंकार छोड़ विनम्रता का संकल्प

0
37
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दशलक्षण पर्व पर उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, अहंकार छोड़ विनम्रता का संकल्प*
*अजमेर, 17 सितंबर 2026*
भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा अजमेर संभाग के महामंत्री कमल गंगवाल एवं संभाग संयोजक संजय कुमार जैन ने बताया कि दशलक्षण महापर्व पर्युषण की श्रृंखला के अंतर्गत आज दूसरे दिन *उत्तम मार्दव धर्म* की आराधना की गई।
इस अवसर पर शहर के सभी जिन मंदिर जी, नसियां जी एवं तीर्थ क्षेत्रों पर विशेष भक्तिमय पूजा-पाठ, अभिषेक, शांति धारा का आयोजन हुआ। धर्मावलंबियों ने उत्तम मार्दव धर्म के महत्व को आत्मसात किया और अहंकार त्याग कर कोमलता व विनम्रता धारण करने का संकल्प लिया।
गंगवाल ने बताया कि सभी मंदिर जी व नसियां जी में धर्म पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या एवं धर्म नाटिका का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया।
*सोनी नगर में जिनसहस्त्रनाम मंत्रों का 1008 बार जाप*
साथ ही सोनी नगर दिगंबर जैन मंदिर में *जिनसहस्त्रनाम मंत्रों का 1008 बार जाप* आयोजित किया जा रहा है।  जैन ने बताया कि यह जाप डॉ. राजकुमार गोधा के सानिध्य में प्रतिदिन सायं 5:15 बजे किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं भक्तिभाव के साथ भाग लेकर धर्मलाभ ले रहे हैं।
*भवदीय*
*कमल गंगवाल*
महामंत्री, भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here