दर्पण गंदा होता है तो रूप नहीं दिखता और मन गन्दा होता है तो स्वरूप नहीं दिखता
धर्मगुरु प्रवचन केसरी विश्रांत सागर महाराज
टूंडला उत्तर प्रदेश 6 अक्टूबर मंगलवार 2026
चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में
धर्म सभा को संबोधित करते हुए जैन संत ने बताया
धर्म चक्रवर्ती मुनि श्री 108 विश्रांत सागर जी गुरुदेव ने आज , चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर का प्रथम वार्षिक अभिषेक का दृश्य, दिखाते हुए बताया
तीन लोग के नाथ का अभिषेक बिना पुण्य के कभी प्राप्त नहीं होता जिनके हाथों से अभिषेक होता है वह हाथ बहुत पुण्यशाली होते हैं उन हाथों में जीवन भर रोग शोक बीमारी भी उत्पन्न नहीं होती
जिन परिवारों में माता-पिता अभिषेक करते हैं उनके बच्चे भी अभिषेक देखकर अपने जीवन में भगवान का अभिषेक उतारकर शुभ अभिषेक करने की भावना बनाते हैं
जिन बच्चों ने अपने हाथों से भगवान की झारी लेकर अभिषेक कर लिया वह जीवन भर शराब की बोतल को छूएगा भी नहीं हाथ से उठाना तो दूर की बातें
भगवान के अभिषेक करने का बहुत बड़े उदाहरण देकर संत ने बताया
छोटे बच्चों को संत ने कहा की प्रतिदिन भगवान के दर्शन करके ही अपने दिनचर्या चालू करना चाहिए 5 मिनट का समय तुम निकाल कर मंदिर जाओ भगवान तुम्हारे लिए घंटो का समय निकाल देंगे प्रतिदिन दर्शन करने मात्र से जीवन में बहुत बड़ी शांति प्राप्त होती है
आप दर्शन करके तो देखो शांति आपके पीछे चली आई
अभिषेक देखने संपूर्ण जैन समाज युवा लड़कियां जिनालय मे पहुंची कर बहुत सारा धर्म लाभ प्राप्त किया
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












