डडूका में श्रमण संस्कार शिविर का शुभारंभ:…….. ………
अजीत कोठिया डडूका की रिपोर्ट
डडूका में जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का शुभारंभ ।समस्त जैन समाजजन की उपस्थिति में सांगानेर संस्थान जयपुर से पधारे द्वय विद्वानों अवनीश शास्त्री और सजल शास्त्री के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।समाज प्रवक्ता राकेश शाह ने बताया कि शिविर स्थल का उद्घाटन समाज अध्यक्ष राजेश शाह परिवार ने एवं ज्ञान कलश स्थापना का पुन्यार्जन विमला देवी धनपाल शाह परिवार में किया। समस्त समाज जनो ने आचार्य श्री के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर शिविर के प्रथम सत्र की शुरुआत की।आठ दिवसीय शिविर के प्रभारी राजेंद्र कोठिया ने आगामी दिनों के कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और युवा समिति अध्यक्ष चिराग शाह व सचिव पलाश शाह ने शिविरार्थियों की व्यवस्थाएं देखी। कार्यक्रम में जैन युवा समिति के सदस्य समाजजन एवं महिला मंडल की महिलाएं तथा दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के बच्चे उपस्थित रहे।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














