भगवान महावीर स्वामी और दीपावली का पर्व जैन धर्म में अत्यंत गहरा और आध्यात्मिक संबंध रखता है
देव प्रकाश सतीश कुमार खण्डाका
जयपुर
फागी संवाददाता
4 नवम्बर
दीपावली पर्व जैन ग्रंथों के अनुसार धनतेरस (धन्य त्रयोदशी) के दिन भगवान महावीर ने योग निरोध (मन, वचन और शरीर की क्रियाओं को रोकना) किया था। दीपावली की भोर (अमावस्या की सुबह) में उन्होंने परम शुक्ल ध्यान में लीन होकर चतुर्घातियां कर्मों का नाश किया, और मोक्ष निर्वाण प्राप्त किया, जब भगवान महावीर मोक्ष गए तो उनके ज्ञान का प्रकाश सदैव जीवित रखने के लिए उपस्थित देवताओं और राजाओं ने दीप जलाए तभी से इस पावन तिथि को वीर निर्वाण महोत्सव और दीपावली के रूप में मनाए जाने लगा है।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान












