भगवान महावीर धर्म स्थल में अखंड णमोकार महामंत्र आराधना

0
35

भगवान महावीर धर्म स्थल में अखंड णमोकार महामंत्र आराधना

गुवाहाटी! स्थानीय फैंसी बाजार के एमएस रोड स्थित भगवान महावीर धर्म स्थल में चातुर्मास हेतु विराजमान आर्यिका 105 विशिष्ट मति माताजी ससंघ के सानिध्य में अखंड (24 घंटे) णमोकार महामंत्र जाप का आयोजन किया जा रहा है। प्रचार-प्रसार के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश सेठी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विश्व में एवं देश में शांति स्थापना हेतु किया जा रहा है। इस अवसर पर सकल जैन समाज के सदस्यों के अलावा आठगांव उपकार क्लासेस के नन्हे-नन्हे बच्चों ने भी इस आयोजन में उपस्थित होकर णमोकार महामंत्र का जाप किया। प्रचार-प्रसार के सहसंयोजक सुनील कुमार सेठी ने बताया कि इस 35 दिवसीय अखंड णमोकार महामंत्र आराधना में रोजाना बड़ी संख्या में समाज के सभी सदस्य समय-समय पर अपना योगदान दे रहे हैं। मालूम हो कि इस आयोजन का समापन आगामी 3 नवंबर को होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here