बच्चों को मोबाइल से दूर रखें, धार्मिक पाठशाला में अवश्य भेजें

0
25

बच्चों को मोबाइल से दूर रखें, धार्मिक पाठशाला में अवश्य भेजें

मुरैना/अम्बाह (मनोज जैन नायक) नगर के जैन मंदिर में संचालित धार्मिक पाठशाला के संचालकों ने समाज से विनम्र अपील की है कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के लिए धार्मिक पाठशाला में अवश्य भेजें, जिससे उनमें नवीन संस्कारों का बीजारोपड़ हो सके ।
आचार्य श्री विन्रम सागर महाराज जी के आशीर्वाद से अम्बाह में संचालित विन्रम एकेडमी जैन पाठशाला वीतराग शासन बालिका मंडल राजुल जैन, सैंकी जैन, राखी जैन, साक्षी जैन, राहुल जैन, आकाश जैन, सामूहिक बाल संस्कार शिक्षण शिविर एवं बहार से आए हुए विद्वान पंडित आगम जैन शाहगढ़, नयन जैन खंडेरी, द्वारा धार्मिक शिक्षा का अध्ययन छोटे छोटे बच्चों को कराया जा रहा है।
जैन पाठशालाओं और धार्मिक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होते हैं:
मोबाइल से दूरी और सही दिशा: मोबाइल का अत्यधिक उपयोग बच्चों में चिड़चिड़ापन और एकाग्रता की कमी जैसी समस्याएं पैदा करता है। पाठशालाएं बच्चों का ध्यान रचनात्मक गतिविधियों और अच्छे संस्कारों की ओर मोड़ती हैं । नैतिक और चारित्रिक विकास: बच्चों को अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, और करुणा जैसे जीवन मूल्यों का ज्ञान दिया जाता है, जिससे वे एक बेहतर और जिम्मेदार इंसान बनते हैं।
धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव: बच्चे कहानियों, भजनों और प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से अपनी संस्कृति, पूजा-पाठ, और जैन धर्म के सिद्धांतों को आसानी से सीखते हैं।
समय का सदुपयोग: खाली समय में मोबाइल में गेम खेलने या रील्स देखने के बजाय, वे सकारात्मक और ज्ञानवर्धक चीजें सीखते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here