प्रसिद्ध समाज सेवी,दानवीर भामाशाह, समाज रत्न सतीश जी खंडाका पुत्र देवप्रकाश जी खंडाका की माता श्री सावित्री देवी जी की
25 वी पुण्यतिथि पर किया सेवा कार्य
असहाय बच्चों में बांटी शिक्षण सामग्री
फागी संवाददाता
27 मई
जयपुर।
परम पूज्या नंदीश्वरमति माता जी के पावन आशीर्वाद एवं मंगल प्रेरणा से परम श्रद्धेय स्व. श्रीमती सावित्री देवी खंडाका की 25वीं पुण्यतिथि दिनांक 27 मई 2026 को सेवा एवं मानवता के भाव के साथ मनाई गई, कार्यक्रम में श्रीमती सावित्री देवी खंडाका मेमोरियल ट्रस्ट एवं सरदारमल, नेमप्रकाश ,देवप्रकाश खंडाका परिवार, जयपुर द्वारा जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री वितरण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर जवाहर नगर कच्ची बस्ती, जयपुर में लगभग 40 बच्चों को स्कूल बैग, वॉटर बॉटल, पेंसिल बॉक्स, लंच बॉक्स तथा पाठ्य सामग्री वितरित किए गए तथा बच्चों को अल्पाहार भी कराया गया,इसके साथ ही सायंकाल संघी जी के मंदिर में आयोजित पाठशाला शिविर में लगभग 55 बच्चों को भी उपयोगी सामग्री वितरित की गई।
इस पुण्य अवसर पर परिवारजनों ने सेवा, संस्कार एवं समाजहित का संदेश देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की,कार्यक्रम में प्रमुख रूप से —संत कुमार खंडाका, सतीश खंडाका, अशोक खंडाका, महेश खंडाका, मुकेश खंडाका, कल्पना खंडाका, स्वाति खंडाका, डिम्पल खंडाका, तृप्ति खंडाका, आदर्श खंडाका, सक्षम खंडाका, खुशी खंडाका, रोहिन देव खंडाका, सुयश खंडाका एवं समस्त खंडाका परिवार जयपुर उपस्थित रहे।
सेवा ही सबसे बड़ा धर्म हैइस अद्भुत आयोजन की कवरेज श्री सत्यार्थी मीडिया चैनल के चीफ एडिटर जैन रत्न सचिन जैन निकुंज द्वारा की गई।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान














