अंकलीकर परंपरा के चतुर्थ पटाधीश आचार्य सुनील सागर महाराज का अवतरण दिवस अपार धर्म प्रभावना से मनाया

0
43

अंकलीकर परंपरा के चतुर्थ पटाधीश आचार्य सुनील सागर महाराज का अवतरण दिवस अपार धर्म प्रभावना से मनाया
आर्यिका संस्कृति श्री माताजी सानिध्य में
नैनवा जिला बूंदी 7 अक्टूबर बुधवार 2026
शांति वीर धर्म स्थल पर प्रातः काल धर्म सभा में सुनील सागर महाराज के अवतरण दिवस पर गुरु माता ने बताया
आचार्य सुनील सागर महाराज दिगंबर जैन प्राकृत भाषा व प्रवचन कार हैं
आपका बचपन का नाम संदीप जैन 7 अक्टूबर 1977 तिगोड़ा जिला सागर मध्य प्रदेश में जन्म हुआ था
माता मुन्ना देवी पिता भागचद के घर पर जन्म हुआ छोटे से गांव में जन्म से ही बचपन में आप में कूट-कूट कर धर्म के संस्कार नजर आने लगे बहुत कम उम्र में ही प्रतिदिन जिनालय जाने लगे थे

अपने बीकॉम शिक्षा संस्कृत में
आपकी मुनि दीक्षा ब बरुआ ग्राम झांसी 25 अक्टूबर 2007 को तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर महाराज के द्वारा संपन्न हुई
आपको आचार्य पद औरंगाबाद महाराष्ट्र 26 दिसंबर 2010 को आचार्य सम्मति सागर महाराज द्वारा दिया गया था
आप कहीं भाषाओं के ज्ञाता है आपके संग में मौजूद में 38 पीछि का विशाल संघ का निर्वाह है
आपके द्वारा चातुर्मास दिल्ली महानगरी किशनगढ़ अजमेर अहमदाबाद और 2026 का विशाल वर्षा योग इंदौर नेमी नगर में संपन्न हो रहा है
गुरु माता ने यह भी बताया की हर गुरु यही चाहता है कि मेरा शिष्य मेरे पीछे भगवान महावीर की वाणी को विश्व के अंदर प्रचार प्रसार कर धर्म की पताका फहराकर अपने गुरु की पहचान बनाएं ऐसा दोनों संतों ने कर दिखाया
प्रत्येक दिगंबर संत वात्सल्य त्याग तपस्या संयम की एक अनोखी पहचान होते हैं
उन्होंने यह भी बताया आचार्य सन्मति सागर महाराज महान तपस्वी सम्राट थे जिन्होंने अनाज जल का त्याग कर पानी और दही के मठे पर वर्षों तक आहार किया था संयम उपवास की साधना में अन गणित उपवास उन्होंने जीवन में किए थे
आचार्य सुंदर सागर और सुनील सागर महाराज दोनों ही परम शिष्य हैं और विशाल संघ का निर्वाह कर रहे हैं
नैनवा धर्म नगरी में भी आचार्य सम्मति सागर महाराज का विशाल मुनि संघ आया था यह नैनवां नगर का सौभाग्य है

नैनवा धर्म नगरी में आने का मेरा सौभाग्य आचार्य सुंदर सागर महाराज मेरे गुरु हैं जिनका वर्षा योग निवाई जिला टोंक में संपन्न हो रहा है उन्होंने मुझे नैनवा जाने की स्वीकृति प्रदान की है
नैनवा धर्म नगरी है यहां के सभी श्रावक धर्म प्रभावना सत उपदेश प्रतिदिन सुनने आते हैं
नैनवा का नाम बहुत सुना था लेकिन पहली बार आने का अवसर मिला है गांव की बनावट दो तालाब हरे वृक्षों सुभाषित अच्छी धर्मशालाएं बहुत अच्छा लगा
महावीर कुमार सरावगी
दिगंबर जैन प्रवक्ता नैनवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here