अब हम दो हमारे चार जिन संस्कृति की रक्षा के लिए श्रावकों का होना बहुत अहम प्रत्येक जीव अपना पुण्य साथ लेकर आता है.

0
42

जयपुर शहर में आचार्य विशद्‌ सागर जी महाराज स संघ के पावन सानिध्य में टोंक रोड मुंशी महल गार्डन में राजस्थान जैन सभा के तत्वावधान में क्षमापना समारोह के कार्यक्रम में 32 दिन के उपवास करने वाले 5 व्रतियों सहित 101 त्यागी व्रतियों का किया अभिनंदन

क्षमावाणी पर आचार्य के विचार

अब हम दो हमारे चार जिन संस्कृति की रक्षा के लिए श्रावकों का होना बहुत अहम प्रत्येक जीव अपना पुण्य साथ लेकर आता है.

आचार्य विशद सागर महाराज

फागी संवाददाता जयपुर -4 अक्टूबर –

जयपुर जैन समाज का एक मात्र प्रादेशिक प्रतिनिधि पंजीकृत संगठन राजस्थान जैन सभा जयपुर के तत्वावधान में रविवार,4 अक्टूबर को टौक रोड़ पर मुंशी महल गार्डन में जयपुर स्थित दिगम्बर जैन संतों के पावन सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज का सामूहिक क्षमावाणी समारोह का आयोजन भव्यता के साथ हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम में राजस्थान जैन सभा शाखा फागी के महामंत्री राजाबाबू गोधा ने शिरकत करते हुए बताया कि इस मौके पर राजस्थान जैन सभा द्वारा दस दिन एवं अधिक दिनों के उपवास करने वाले 101 त्यागी व्रतियों का अभिनंदन किया गया
कार्यक्रम में प्रातः कीर्तिनगर दिगम्बर जैन मंदिर से टौक रोड़ होते हुए मुंशी महल तक बैण्ड बाजों के साथ सभी त्यागी व्रतियों को 21 बग्गियों में बैठाकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, कार्यक्रम में मुनि भक्त श्री जी .सी जैन ने श्री जी को रथ में विराजमान कर सारथी के रुप में पुण्यार्जन प्राप्त किया। शोभायात्रा एवं त्यागी व्रतियों का मार्ग में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, शोभायात्रा में बैण्ड बाजों के साथ साथ महिला मण्डलों एवं युवा मण्डलों, जैन सोश्यल ग्रुप्स, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुपों के सदस्यों सहित बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए,इस दौरान श्री जी के रथ को श्रद्धालुओं ने हाथों से खीचकर अपनी श्रद्धा भक्ति प्रदर्शित की कार्यक्रम में राजस्थान जैन सभा के यशस्वी
अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन एवं महामंत्री मनीष बैद ने बताया कि मुंशी महल में आचार्य विशद सागर महाराज ससंघ ,मुनि विशाल सागर, गणिनी प्रमुख आर्यिका जिन देवी माताजी के सानिध्य में आयोजित धर्म सभा का समाजसेवी कांता देवी, राजन – शिप्रा बज सिद्धार्थ नगर वालों ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया।
समारोह के मुख्य अतिथि समाज
श्रेष्ठी डाॅ. ललित जैन थे,समारोह की अध्यक्षता समाज श्रेष्ठी सरोज देवी, जिनेन्द्र कुमार छाबड़ा ने की,
समाज श्रेष्ठी वीर चन्द गजेन्द्र, अजय, प्रवीण, विकास बडजात्या कामां वालों ने संतों के पाद पक्षालन कर धर्म लाभ प्राप्त किया कार्यक्रम में मुनि भक्त अशोक चांदवाड ने जिनवाणी भेंट की। कार्यक्रम में गौरवमयी अतिथि दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के यशस्वी अध्यक्ष एडवोकेट सुधान्शु कासलीवाल एवं शोभायात्रा में घोड़े पर बैठकर जैन ध्वज लेकर आये गजेन्द्र पाटनी एवं श्री जी के रथ के सारथी जी सी जैन रहे, कार्यक्रम में मुख्य समन्वयक अशोक जैन नेता एवं मुख्य संयोजक विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक समारोह में राजस्थान सरकार के वरिष्ठ विधायक काली चरण सर्राफ, पार्षद प्रेम कुमार जैन एवं रामपाल जैन की गौरवमयी उपस्थिति रही,उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक 32 दिन के उपवास करने वाले पांच त्यागी व्रती अशोक बगड़ा, दिलीप कासलीवाल, डाॅ करुणा जैन, पियूष जैन एवं सुधा बिलाला,
16 दिन के उपवास करने वाले 14 त्यागी व्रती तथा 10 दिन के उपवास करने वाले 82 त्यागी व्रतियों सहित कुल 101 त्यागी व्रतियों का सभा द्वारा तिलक, माला, शाल, दुपट्टा ओढाकर एवं प्रतीक चिन्ह एवं जिनवाणी भेट कर अभिनंदन किया गया,
इससे पूर्व सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन ने अपने स्वागत उद्बोधन में सन् 1953 से राजस्थान जैन सभा जयपुर के तत्वावधान में सामूहिक क्षमापना समारोह मनाने की जानकारी दी,उन्होंने सभा द्वारा समाज हित में की जा रही गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए छात्रावास के लिए प्रतापनगर में जमीन आवंटन की प्रगति सहित सभा की समाज हित में की जाने वाली भावी गतिविधियों पर प्रकाश डाला,समारोह में संतों के मंगल प्रवचनों में आचार्य विशद सागर महाराज ने कहा कि प्रत्येक जीव अपना अपना पुण्य साथ लेकर ही इस दुनिया में आता है,क्षमा वीरों का आभूषण है, त्याग की बात तो हर कोई करता है लेकिन क्षमा करने एवं क्षमा मांगने वाले महावीर तो बिरले ही हुआ करते हैं,हम महावीर के वंशज है अतः गलतियों के लिए क्षमा मांग लेते हैं तथा दूसरों को उनकी गलतियों के लिए क्षमा कर देते हैं,क्षमा स्वयं से मांगना शुरु करना चाहिए। उन्होंने सभी त्यागी व्रतियों को उनकी तप साधना के लिए आशीर्वाद देते हुए जैन संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आव्हान किया,उन्होंने जैन समाज की घटती जनसंख्या एवं दिगम्बर जैन संतों के आहार – विहार एवं प्रवास के प्रति लोगो का रुझान कम होने पर चिन्ता जाहिर की,
मुनि विशाल सागर महाराज ने अपने उदबोधन में क्षमा को जीवन में अपनाने का आव्हान करते हुए पापों के प्रक्षालन के लिए प्रतिक्रमण करवाया, कार्यक्रम में गणिनी प्रमुखआर्यिका जिन देवी माताजी ने इस क्षमावाणी समारोह के माध्यम से अपने मन के सारे प्रदूषण दूर करने और अपने लक्ष्य की सिद्धि के लिए एकाग्रता को जीवन में अपनाने का आव्हान किया,उन्होंने क्रोध से दूर रहकर सभी को जीवन की श्रेष्ठ राह पर चलने हेतु प्रेरित किया, तथा सभी त्यागी व्रतीयों को आशीर्वाद प्रदान किया कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के वरिष्ठ विधायक श्री कालीचरण सर्राफ ने अपने उद्बोधन मे कहा कि जैन समाज प्रारम्भ से ही सभी को साथ में लेकर चलने वाला सभ्य व शांत समाज है। देश की प्रगति में इनका अतुलनीय योगदान है , इस मौके पर नवनिर्वाचित पार्षद प्रेम कुमार जैन एवं रामपाल जैन का समाज की ओर से अभिनन्दन किया गया, कार्यक्रम के अन्त में जयकारों के बीच श्री जी के अभिषेक कर विश्व में सुख, शांति समृद्धि की कामना करते हुए शांतिधारा की गई, कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप जैन एवं मंत्री यशकमल अजमेरा ने बताया कि समारोह में जयपुर सहित जोबनेर, सीकर, फुलेरा, फागी, निवाई, टौक, चाकसू, दौसा, मकराना, कोटखावदा, दातां रामगढ, कुचामनसिटी, किशनगढ़ रेनवाल, बस्सी, दूदू, चौमू सहित पूरे राजस्थान के श्रावक-श्राविकाओं ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, कार्यक्रम में राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष एवं समारोह के मुख्य संयोजक विनोद जैन कोटखावदा, महामंत्री मनीष बैद, मंत्री यशकमल अजमेरा, मुख्य समन्वयक अशोक जैन नेता, कोषाध्यक्ष अमर चन्द दीवान खोराबीसल, कार्यकारिणी सदस्य कमल बाबू जैन,मुकेश सोगानी, राजीव पाटनी, भानू छाबड़ा, राकेश गोधा, सुभाष बज, जिनेन्द्र जैन जीतू, चेतन जैन निमोडिया,राजेश काला, दर्शन बाकलीवाल, मनीष सोगानी, प्रिया बडजात्या, पूनम चांदवाड आदि ने आगंतुक सभी अतिथियों का माला, दुपट्टा, तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया, कार्यक्रम में तीर्थ जीर्णोद्धार कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद पहाड़िया, बेनाड दिगम्बर जैन मंदिर के अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल, निर्मल कुमार पांड्या, धीरज कुमार पाटनी, राजीव पाटनी झोटवाड़ा,पदम अजमेरा दूदू, कीर्ति नगर जैन मंदिर के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र गोधा, जर्नलिस्ट फोटो ग्राफर लाली बाकलीवाल, विनीत चांदवाड तथा राजस्थान जैन सभा शाखा फागी के महामंत्री राजाबाबू गोधा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, एवं श्रावक श्राविकाओं ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, कार्यक्रम में जैन समाज की 135 साल सबसे पुरानी पत्रिका जैन गजट का भी सभी पदाधिकारियों ने भव्य विमोचन किया गया तथा सभी साधु संतों ने जैन गजट का अवलोकन कर इसकी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए मंगल मय आशीर्वाद प्रदान किया और कहा कि जैन गजट जैन समाज की सबसे पुरानी पत्रिका है इसको घर-घर में मांगना चाहिए ताकि पूरे देश के साधु संतों और समाज की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो सके ‌। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन महामंत्री मनीष बैद ने किया,मुख्य संयोजक विनोद जैन कोटखावदा ने आभार व्यक्त किया,समारोह के समापन उपरांत समाज बन्धुओं ने गत वर्ष की गलतियों के लिए आपस में क्षमा याचना की,इस मौके पर कई संगठनों द्वारा खोपरा – मिश्री की स्टाल्स लगाकर क्षमा याचना की गई,अन्त में समाज बन्धुओं ने सामूहिक वात्सल्य सहभोज का आनन्द उठाया।

राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here