अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी की प्रबन्धकारिणी कमेटी में सुधान्शु कासलीवाल अध्यक्ष एवं उमरावमल संघी मंत्री पद पर निर्वाचित

0
1

अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी की प्रबन्धकारिणी कमेटी में सुधान्शु कासलीवाल अध्यक्ष एवं उमरावमल संघी मंत्री पद पर निर्वाचित
शेखरचंद पाटनी, राष्ट्रीय संवाददाता
जयपुर 08 मार्च। उत्तर भारत के सबसे बड़े जैन तीर्थ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी की प्रबन्धकारिणी कमेटी के
पदाधिकारियों के त्रैवार्षिक चुनाव रविवार को नारायणसिंह सर्किल स्थित भट्टारकजी की नसियाँ में निर्वाचन अधिकारी श्री सतीश अजमेरा की देखरेख में सम्पन्न हुए। चुनाव सुधान्शु कासलीवाल को अध्यक्ष पद पर तथा उमरावमल संघी को मंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए चन्द्रप्रकाश जैन एवं पूनमचन्द्र शाह, संयुक्त मंत्री पद के लिए रूपिन के. काला एवं अनिल पाटनी (दीवान) तथा कोषाध्यक्ष पद पर हेमन्त सौगानी निर्वाचित घोषित किये गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here