9 अगस्त को 40वा स्थापना दिवस मनाएगा ग्रामीण विकास नवयुवक मंडल डडूका: ग्राम विकास के संकल्प के साथ परसोलिया वन अधिवेशन सम्पन्न……..

0
27

9 अगस्त को 40वा स्थापना दिवस मनाएगा ग्रामीण विकास नवयुवक मंडल डडूका: ग्राम विकास के संकल्प के साथ परसोलिया वन अधिवेशन सम्पन्न……..
अजीत कोठिया डडूका बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट………….
ग्रामीण विकास नवयुवक मंडल डडूका का एक दिवसीय वन अधिवेशन सर्वेश्वर महादेव परसोलिया तीर्थ पर प्रमोद शाह की अध्यक्षता, हिम्मत सिंह सोलंकी के आतिथ्य एवं राजेंद्र कोठिया के संयोजन में सम्पन्न हुआ। प्रारम्भ में अध्यक्ष हिम्मत सिंह सोलंकी ने मंडल के 40वर्षीय क्रिया कलापों का परिचय देते हुए कहा कि ये 42सदस्यों वाली स्वयं सेवी संस्था 9अगस्त 1987से डडूका के विकास कार्यों में प्रवृत्त है।
सचिव राजेंद्र कोठिया ने केंद्र के सेवा प्रकल्पों, राज्य एवं जिला स्तरीय आयोजनों, पर्यावरण संरक्षण कार्यों ओर नेहरू युवा केंद्र से इसके जुड़ाव संबंधी सूचनाओं को साझा किया। आयोजन मे सभा को विष्णु प्रसाद रावल, अजीत कोठिया, भगवान लाल खांट ,वासुदेव मेहता, किशनलाल महवाई, अशोक रावल, दिलीप मेहता, ओम प्रकाश महवाई, अरविंद रावल, धनपाल शाह, अमरदास वैष्णव, जसवंत रावल, वस्तुपाल शाह, लक्ष्मीकांत मेहता, कांतिलाल मेहता,लक्ष्मण सिंह झाला, नटवर सिंह परिहार, सुमति लाल शाह अरविंद डिंडोर, हितेश शर्मा राजमल शाह सहित कई सदस्यों ने संबोधित किया।
आयोजन में सभी ने गांव डडूका के समग्र विकास का संकल्प लिया।
9अगस्त 2026 को मंडल का 40स्थापना दिवस मनाने के निर्णय के साथ अधिवेशन सम्पन्न हुआ।
आयोजन में महावीर इंटरनेशनल डडूका के चेयरमैन वीर रणजीत सिंह सोलंकी का स्वागत किया गया। केंद्र चेयरमैन हिम्मत सिंह सोलंकी का दुपट्टा औढ़ा कर सम्मान किया गया। संचालन राजेंद्र कोठिया ने किया, आभार अशोक रावल ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here