महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर केंद्र द्वारा अपने सचिव वीर रामभरत चेजारा के जन्मदिन पर ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल बेडवा परतापुर में औषधीय पौधारोपण किया गया। महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि आयोजन मे विद्यालय प्रबंधन ओर छात्रों ने अर्जुन छाल, गुलमोहर, कदम्ब, शीशम तथा जामुन के औषधीय पौधे लगाए जो आने वाले समय में आयुर्वेदिक औषधि के रूप में काम आ सकेंगे।
चेजारा के 45वे जन्मदिन पर अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सी ए अनिल जैन, महासचिव सोहनलाल वैद्य तथा अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुधीर जैन, इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया, जोन चेयरमैन पृथ्वीराज जैन, जोन सचिव विनोद दोसी, केंद्र गढ़ी परतापुर चेयरपर्सन वीरा प्रीतल पंड्या, संरक्षक परेश पंड्या, उपाध्यक्ष डॉ पदमेन्द्र पंचोरी, जुगनू सोनी, कुसुम कोठिया, रमनलाल डामोर तथा यतीन उपाध्याय ने शुभकामनाएं दी। रामभरत चेजारा वो सेवा भावी युवा है जो
स्वयं के खर्चें से पौधे वितरित करते हैं, सेनेटरी नेपकिन डिस्ट्रॉय मशीन वितरण करते हैं और पक्षियों के पेयजल प्रबंधन हेतु मिट्टी के सकोरे ओर पशुओं के पेयजल हेतु सीमेंट के टांके वितरित करते हैं। कोठिया ने बताया कि ऐसे सेवा भावी युवा साथी को आज स्थापना दिवस पखवाड़े में उनके जन्मदिन पर सम्मानित करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












