5 जुलाई रविवार 2026 को
श्री दिगंबर चंद्र प्रभु जिनालय जैन मंदिर चंद्रपुरी बड के बालाजी के नाम से विख्यात जिनालय जिसका पंच कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज का परम सानिध्य में हुआ था
राजधानी जयपुर से बाहर 17 किलोमीटर दूरी पर अजमेर हाईवे पर बहुत ही अद्भुत जिनालय में प्रतिष्ठाचार्य दीपक जैन सांगानेर द्वारा चंद्रप्रभु भगवान का अभिषेक शांति धारा कराकर दोपहर 12:30 पर विधान का शुभारंभ हुआ
विधि विधान पूर्वक 11 श्री फल चढ़ाकर परिवार जनों द्वारा आगे समर्पित किये इस विधान के पुन्य़ाजक परिवार सैष्टि श्रीमती उर्मिला जैन पुत्र हरीश जैन श्रीमती ऋतु जैन प्रार्थ जैन कासलीवाल परिवार ने यह परम सौभाग्य प्राप्त किया
बाहर दूर-दूर से परिवार जनों में मुंबई शहर से राजकुमार श्रीमती भूमि जैन सूरत से नीरज जैन सरावगी जयपुर से श्रीमती प्रेमलाल लता जैन सरावगी नितिन जैन श्रीमती चारू जैन अर्हम जैन वेद परिवार श्रीमती लाडबाई श्रीमती सुमन जैन अशोक नीतू छाबड़ा विनोद ममता जैन छाबड़ा
नैनवा जिला बूंदी के जैन गजट संवाददाता महावीर सरावगी गुणमाला प्रवीण कुमार प्रेमलता जैन सरावगी अनेक दूर-दूर गांव से भक्तों ने पहुंच कर विधान का पूरा-पूरा लाभ प्राप्त किया
1008 चंद्रप्रभु भगवान की अद्भुत प्रतिमा के सामने विधान में महिलाओं द्वारा बीच-बीच में बहुत ही सुंदर भजनों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी जो मन भावक थी संगीतमय यंत्रों से विधान हुआ
प्रतिष्ठा आचार्य द्वारा जैन गजट संवाददाता महावीर सरावगी को आमंत्रित किया उन्होंने बताया कि संसार की क्रिया तो मनुष्य प्रतिदिन करता है जिससे पापों का बंद होता है धर्म विधान की क्रिया तो अवसर पुण्य मिलने पर ही कर पाता है यह धर्म की क्रिया पुण्य प्राप्त होने पर ही कर पाता है यह एक लाभ का सौदा होना बताया संवाददाता द्वारा
– महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान













